गढ़वा, जुलाई 23 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक की शाखा तीन दिनों तक बंद रही। उस दौरान बैंक के ग्राहकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्राहकों के दबाव के कारण बुधवार को दोपहर 3 बजे के बाद बैंक शाखा खुली। प्रखंड मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में सोमवार से लेकर बुधवार तक ताला लटकता रहा। उस दौरान इस शाखा से जुड़े हुए 9000 ग्राहकों को अपने परिजनों के इलाज व आवश्यक खरीदारी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वह बैंक शाखा के पास आकर दिन में चक्कर लगाते हुए निराश होकर लौटते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...