गढ़वा, अगस्त 31 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के आदिम जनजाति परिवारों के बीच वितरण होने वाला डाकिया योजना के खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पाया है। माह की अंतिम तिथि तक खाद्यान्न नहीं मिलने पर क्षेत्र के कई जनजाति परिवार के लोग सोमवार को जानकारी लेने प्रखंड कार्यालय पहुंच गए। प्रखंड कार्यालय पहुंचे लोगों को न तो बीडीओ देवलाल करमाली से मुलाकात हो पाई और न ही बीएसओ सतीश कुमार से। नतीजन बिना जानकारी प्राप्त किए उन्हें घर लौटना पड़ गया। नगीना परहिया ने बताया कि अभी तक हम लोगों को इस माह का खाद्यान्न नहीं मिल पाया है। उसी की जानकारी के लिए हम सभी प्रखंड कार्यालय आए थे। उन्होंने कहा कि यहां आने पर न तो बीडीओ से हम लोगों की मुलाकात हुई और न ही बीसीओ से। नगीना ने कहा कि मामले में किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। नगीना ने बताय...