गढ़वा, अक्टूबर 28 -- सीएचसी में दवाओं की कमी से मरीज परेशान Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खांसी और बुखार समेत अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उनकी जांच कर परामर्श तो दे रहे हैं, लेकिन ओपीडी में जरूरी दवाएं नहीं मिलने से कई मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि वे सरकारी अस्पताल में इलाज और मुफ्त दवा मिलने की उम्मीद लेकर आते हैं। चिकित्सक से जांच कराने के बाद जब ओपीडी काउंटर पर पहुंचते हैं, तो वहां आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं रहती हैं। ऐसे में उन्हें बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है। दवाएं नहीं मिलने से नाराज कुछ मरीज चिकित्सकों से उलझ भी जा...