गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: केतार। प्रखंड के मुकुंदपुर गांव में दीपक वर्मा के घर के समीप लगा बिजली का ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 21 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। उससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बिजली बाधित होने से किसानों को धान रोपाई कार्य में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। समस्या से परेशान ग्रामीण महिलाएं ट्रांसफार्मर के पास एकत्रित होकर बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर बदलने की गुहार लगाई है। महिलाओं ने अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। गांव की महिला गीता देवी, सुधा देवी, अमरावती देवी, लाईची देवी, गुडी देवी, आशा देवी, सुनैना देवी, सुमित्रा देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने कहा कि बिजली नहीं रहने से पूरे गांव का जनजीवन प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- Pili...