गढ़वा, अक्टूबर 30 -- ट्रक चालक और खलासी के साथ मारपीट Garhwa News: रंका। गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 मार्ग पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे कार और बाइक सवारों ने एक ट्रक को रोककर चालक और खलासी के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान चालक से 15 हजार रुपये नकद और ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया गया। आरोपितों ने चालक का मोबाइल फोन भी पटककर तोड़ दिया और पुलिस के पास नहीं जाने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के संबंध में बरडीहा थाना क्षेत्र निवासी लालू रजवार के 25 वर्षीय पुत्र और ट्रक चालक योगेंद्र रजवार ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, कार और बाइक पर सवार कुछ लोगों ने सामने से ट्रक रोक दिया। उसके बाद ट्रक मालिक से बात कराने को कहा। मालिक से बातचीत होने के बाद बाइक सवार ट्रक का गेट खोलकर खलासी अश्वजीत कुमार के साथ मारपीट करने लगा। बीच-बचाव कर...