गढ़वा, जुलाई 27 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। टाटीदीरी बस स्टैंड पर वर्षों से बनी कीचड़ और जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल गई है। बरसात के दिनों में बस स्टैंड की स्थिति इतनी खराब हो जाती थी कि राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और वाहन चालकों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव, अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह, बीडीओ अनुरंजन झा, थाना प्रभारी जनार्दन राउत, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव की पहल से जलनिकासी की व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराई गई। इसके बाद बरसात के दौरान भी सड़क पर जलजमाव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई है। अब लोगों को आवागमन में पहले जैसी परेशानी नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यह कार्य लंबे समय से लंबित था। उसके पूरा होने से आम लोगों को बड़...