गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के टंडवा में दानरो नदी पर अस्थायी पीपा पुल की जगह स्थायी बड़े पुल के निर्माण की मांग उठी है। गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से मुलाकात कर मामले में मांगपत्र सौंपा। पूर्व मंत्री ने इस दिशा में झारखंड सरकार को विभागीय पत्र लिखने और आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। महासंघ ने मिनी बाईपास रोड स्थित स्टूडेंट क्लब से माली मोहल्ला टंडवा तक जाने वाले मार्ग पर स्थायी पुल बनाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पूर्व में मिथिलेश ठाकुर के विधायक और मंत्री कार्यकाल के दौरान इस मार्ग पर पीपा पुल निर्माण की योजना को लेकर पहल की गई थी। उसके लिए डीपीआर भी तैयार कर स्वीकृत कराया गया था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के कारण योजना धरातल ...