गढ़वा, जुलाई 19 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के अनुयायियों ने शनिवार की शाम जंगीपुर गांव स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जीतपा के प्रांगण में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, शंख ध्वनि और वंदे पुरुषोत्तम ध्वनि के साथ किया गया।

सामूहिक नाम जप ध्यान उसके बाद सभी जीवो के कल्याण के लिए सामूहिक नाम जप ध्यान, सत्यानुसरण व नारीनीति ग्रंथ का पाठ किया गया। संगीतांजली कार्यक्रम में वृंदा देवी, रीना देवी, अखिलेश एवं धृति सुंदरलाल के द्वारा भक्ति मूलक भजन प्रस्तुत किया गया। इष्ट चर्चा करते हुये सत्संगी शक्ति दास सिन्हा ने कहा कि ज्ञान का अहंकार मनुष्य के जीवन में उन्नति का बाधक होता है। किसी भी प्रकार का अहंकार मनुष्य में नहीं होना चाहिये।

ज्ञान की प्राप्ति मनुष्य को भक्ति का मार्ग प...