गढ़वा, अक्टूबर 2 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। मंडल कारा, गढ़वा में शुक्रवार को आयोजित जेल अदालत में दो बंदियों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिहा किया गया। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कारा दुमका में जेल अदालत जेल अदालत में विधिक सहायता जाहलसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जेल अदालत सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान बंदियों को उनके कानूनी अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता और जेल में रहते हुए समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो. अब्दुल नसीर ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुकदमे की पैरवी के लिए प्रत्येक बंदी को अपनी पसंद का अ...