गढ़वा, अगस्त 13 -- Garhwa News: भवनाथपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कर्पूरी चौक स्थित जिला परिषद सदस्य कार्यालय परिसर में शनिवार को झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का निर्धारित समय सुबह 9.50 बजे रखा गया है। यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रहेगी। झंडोतोलन के बाद देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर राष्ट्रध्वज को सलामी देने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रनिया में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का कार्...