गढ़वा, अक्टूबर 3 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माताओं का कठिन जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। शनिवार को माताएं 24 घंटे का निर्जल उपवास रखेंगी। व्रत को लेकर घरों से लेकर बाजार तक चहल-पहल बढ़ गई है। जिउतिया की परंपराओं में इस्तेमाल होने वाली कई देसी और प्राकृतिक सामग्री की मांग बढ़ने से इनके दाम भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गए हैं。 यह भी पढ़ें- नहाय खाय के साथ जिउतिया का तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरूजिउतिया व्रत की पारंपरिक सामग्री जिउतिया व्रत में प्रकृति से जुड़ी कई पारंपरिक सामग्रियों का विशेष महत्व है। नहाय-खाय के दिन सखुआ के दातुन, सखुआ के पत्ते से बने दोना-पत्तल, खीरे की लता के पत्ते, मड़ुआ का आटा, नोनी का साग और बराई की दाल का इस्तेमाल क...