गढ़वा, सितम्बर 7 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जाएंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की बैठक सोमवार को स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता सहेली अध्यक्ष रीमा स्वरूप और संचालन गढ़वा सहेली कि प्रशासनिक निदेशक रीना सोनी ने की। बैठक में 17 से 23 सितंबर में होने वाले जायंट्स सेवा सप्ताह के सफल आयोजन के लिए विचार विमर्श किया गया। सहेली ग्रुप की अध्यक्ष रीमा ने रूपरेखा तैयार की। तय कार्यक्रम के अनुसार स्कूली बच्चों में कॉपी किताबें बांटना, डेंटल कैंप लगाना, फलदार पौधों का वितरण, जरूरतमंदों के बीच साड़ी बांटना, खिचड़ी का वितरण, स्टेशन पर फल वितरण और बीपी जांच शिविर का आयोजन शामिल है। बैठक में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन 8 की पदाधिकारी सीमा केशरी, पूर्व यूनिट डायरेक्टर सह फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, सहेली ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष माला केशरी, स...