Garhwa News: जला ट्रांसफार्मर बदल बिजली आपूर्ति बहाल, राहत
गढ़वा, अगस्त 10 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। मकरी पंचायत के बसेरियालेवा टोला में बिक्रम राम के घर के पास करीब 20 दिन पूर्व जले 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों के साथ किसान भी परेशान थे। वर्तमान में धान की रोपनी का कार्य चल रहा है। किसानों को सिंचाई में काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया सरिता देवी को आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की थी। मुखिया की पहल पर बिजली विभाग के सहयोग से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया। बसेरियालेवा की बुजुर्ग धनवती देवी ने पूजा-अर्चना, हवन एवं नारियल फोड़कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। उसके बाद फीता काटकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्रामीणों ने बिजली बहाल होने पर खुशी जताते हुए मुखिया सरिता देवी के प्रति आभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.