गढ़वा, जुलाई 11 -- Garhwa News: गढ़वा, हिटी। मानसून की बारिश कमोबेश शुरू हो चुकी है। अबतक पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण न तो नदियां भरी हैं न ही जलाशय। उसके बाद भी एहितयात प्रशासनिक स्तर पर नदियों और जलाशय क्षेत्र में किसी अनहोनी से बचाव के लिए किसी प्रकार की एहतियाती कदम नहीं उठाए गए हैं। किसी तरह की दुर्घटना से बचाव के लिए न तो बैरिकेडिंग किया गया न ही अबतक चेतावनी बोर्ड ही लगाए गए हैं। जिलांतर्गत मानसून की बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जून महीने में मात्र 15.6 मिमी बारिश हुई। वहीं जुलाई महीने में अबतक 82.7 मिमी बारिश ही हुई है। यह भी पढ़ें- Simdega News: डूबने की घटनाओं के बाद भी नहीं लगे चेतावनी बोर्ड इस तरह अबतक मानसून शुरू होने के बाद से महज 98.3 मिमी ही बारिश हुई है। कम बारिश होने के कारण न तो नदियों में न ही पारंपरि...