Garhwa News: जलमीनार मरम्मत में अनियमितता के आरोप पर बीडीओ ने जेई को हटाया
गढ़वा, नवम्बर 5 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत तसरार पंचायत के धोबी टोला में जलमीनार मरम्मत कार्य में कथित अनियमितता के मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल करमाली ने कार्रवाई की है। उन्होंने संबंधित कनीय अभियंता मनोज कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उनके स्थान पर कनीय अभियंता जितेंद्र गंझू को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जारी आदेश के अनुसार, अब पंचायत में संचालित विकास योजनाओं की जिम्मेदारी कनीय अभियंता जितेंद्र गंझू संभालेंगे। बीडीओ ने उन्हें सभी विकास कार्यों को निर्धारित प्राक्कलन और सरकारी नियमों के अनुरूप धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है। गौरतलब हो कि धोबी टोला में जलमीनार मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों ने कथित गड़बड़ी का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में महज तीन नल की टोटी और एक पाइप लगाने के नाम पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.