गढ़वा, अक्टूबर 2 -- Garhwa News: गढ़वा। एआरडी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को याद करने के साथ हुई। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यालय के निदेशक पीके दूबे ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका प्रसिद्ध नारा 'जय जवान, जय किसान' देश की सुरक्षा और किसानों के महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाकर समाज में अनुशासन, ईमानदारी और सेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है। शास्त्री के आदर्शों से प्र...