गढ़वा, अक्टूबर 15 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झुमरी गांव में जमीन पर लकड़ी रखने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। गुरुवार की सुबह विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में दोनों पक्षों से कुल चार लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष के मनोज प्रजापति ने आरोप लगाया कि उनके भाई उपेंद्र प्रजापति समेत किरण देवी, श्वेता कुमारी और कलावती कुंवर ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें, उनकी पत्नी रीता देवी और पुत्र हनी कुमार को घायल कर दिया। मनोज के अनुसार, घर के पीछे खाली जमीन पर लकड़ी रखने को लेकर बुधवार शाम भी विवाद हुआ था। गुरुवार सुबह इसी मामले को लेकर उन पर हमला किया गया। उन...