गढ़वा, अगस्त 10 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग की ओर से प्रभारी हेडमास्टर मलय कुमार सिंह के तबादले ने नाराज जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने डीसी से मुलाकात कर वर्तमान प्रभारी को विद्यालय में बनाए रखने की गुहार लगाई। वह जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह के कांडी हाई स्कूल से प्रतिनियोजन तोड़कर पूर्व के विद्यालय में भेजने के आदेश को स्थगित करने की मांग की। उन्होंने सामूहिक रूप से उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा से मुलाकात करते हुए अपनी पीड़ा बताई। विद्यार्थियों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन पत्र समर्पित किया। विद्यार्थियों ने कहा कि इस विद्यालय की स्थिति काफी बदतर हो चुकी थी। यहां पढ़ाई का वातावरण लगभग समाप्त हो चुका था। ऐसे में दो महीने पहले मलय कुमार सिंह का कांडी में प्रतिन...