Garhwa News: जनसुनवाई में 45 लोगों ने की फरियाद, मुआवजा से लेकर चयन तक उठे सवाल
गढ़वा, अक्टूबर 6 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के सामने रखीं। राशन, पेंशन, आवास, भूमि विवाद, मुआवजा, अतिक्रमण और सरकारी योजनाओं से जुड़े करीब 45 आवेदन मिले। कई मामलों में फरियादियों ने सरकारी स्तर पर कार्रवाई में देरी और गड़बड़ी की शिकायत की। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। रंका प्रखंड के मानपुर पंचायत निवासी राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित उनकी जमीन और मकान का मुआवजा दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। उनका कहना था कि अंचल अमीन और हल्का कर्मचारी की लापरवाही के कारण यह गड़बड़ी हुई। कई ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.