गढ़वा, नवम्बर 22 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। जंगीपुर स्थित उर्जीतपा परिसर में रविवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 139वां जन्म महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महोत्सव में झारखंड सहित छह राज्यों से पहुंचे हजारों सत्संगियों ने हिस्सा लिया। भजन-कीर्तन, आध्यात्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच निकली भव्य शोभायात्रा मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम की शुरुआत वेद मांगलिकी और शहनाई वादन से हुई। इसके बाद प्रभात कीर्तन, सामूहिक विनती प्रार्थना, नामजप-ध्यान तथा ठाकुर जी की कृतियों सत्यानुसरण और नारीनीति का पाठ किया गया। सुबह 10.30 बजे श्री बंशीधर मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य मार्ग से होते हुए यह उत्सव स्थल पहुंची। यह भी पढ़ें- Garhwa News: श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र का 139वां जन्म महोत्सव ...