गढ़वा, जुलाई 15 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। थानांतर्गत परास पानी कला गांव में मंगलवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव निवासी अशोक प्रसाद गुप्ता के घर में संचालित किराना दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। उस दौरान दुकान में रखे गुड़, चावल, आटा तथा अन्य खाद्य सामग्रियों को नष्ट कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण पूरी रात भय के साए में जागते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर परास पानी कला गांव पहुंच गया। हाथियों ने सबसे पहले अशोक प्रसाद गुप्ता के घर और किराना दुकान को निशाना बनाया। अपनी सूंड और दांतों की मदद से उन्होंने दुकान का दरवाजा और दीवार का हिस्सा तोड़ दिया। उसके बाद दुकान में रखे खाद्य पदार्थों को निकालकर खाया और कई सामानों को रौंदकर पूरी तरह क...