गढ़वा, जुलाई 5 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना अंतर्गत शहर स्थित संघत मोहल्ला निवासी मनोज प्रसाद के पुत्र 20 वर्षीय सोनू कुमार ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार किसी घरेलू मामले को लेकर सोनू कुमार और उसके छोटे भाई के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...