Garhwa News: छा वितरित किया जाने साइकिल दुरूस्त कराने का निर्देश
गढ़वा, जुलाई 13 -- Garhwa News: मझिआंव। बरडीहा प्रखंड में छात्र-छात्राओं को वितरित की जानेवाली साइकिल बिना फिटिंग देने की शिकायत पर सोमवार को प्रखंड परिसर में रखी साइकिलों की जांच बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने की। उनके साथ प्रभारी कल्याण पदाधिकारी राजकुमार सहित अन्य कर्मी भी थे। जांच करने पर पता चला कि साइकिल के पुर्जेँ सही तरीके से नहीं कसे गये हैं। उक्त कारण छात्रों को बाहर निजी साइकिल दुकानों पर करीब 200-300 रुपये लगाकर बनवाना पड़ रहा है। उससे छात्रों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। सीओ निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही सुपरवाइजर को पुनः साइकिल की फिटिंग कराने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.