गढ़वा, जुलाई 16 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैलान गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रजनी रंजन को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि कैलान गांव में कपील यादव की दुकान से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की सत्यता की पुष्टि होने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दुकान पर औचक छापेमारी की, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...