गढ़वा, नवम्बर 18 -- Garhwa News: गढ़वा। रंका थाना क्षेत्र के मझिगांवा गांव निवासी दिलीप उरांव की 8 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी छत से गिरकर घायल हो गई। जानकारी के अनुसार राधा अपने नाना के घर गढ़वा के नगदरवा गांव में रह रही थी। उसी दौरान वह घर की छत से अचानक नीचे गिर गई। घटना में उसके शरीर में चोटें आईं। बच्ची के छत से गिरने के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News ऊंचाई से गिरकर 7 वर्षीय बच्ची जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...