गढ़वा, नवम्बर 1 -- Garhwa News: सगमा, प्रतिनिधि । लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन प्रखंड के चैनपुर गांव में छठ घाट तक पहुंचने वाली सड़क की बदहाली श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, जलजमाव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है। ऐसे में छठ महापर्व के दौरान इसी रास्ते से घाट पहुंचने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे अधिक परेशानी उन छठव्रतियों को होगी, जो घर से घाट तक दंडवत करते हुए पहुंचती हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें गड्ढों, जमा पानी और कीचड़ के बीच दंडवत यात्रा करनी पड़ सकती है। महापर्व में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक कोई पहल नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: एक साल से अधूरा है सड़...