Garhwa News: छठ महापर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बांधा शमां
गढ़वा, नवम्बर 14 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। छठ महापर्व पर किशुनराज पब्लिक उच्च विद्यालय, बलियारी में शनिवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से छठ महापर्व की महिमा और धार्मिक परंपराओं को जीवंत किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। विद्यालय के निदेशक चंद्र प्रकाश दुबे और सचिव आनंद प्रकाश दुबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की देखरेख प्राचार्य राजू रंजन पाल ने की। उस दौरान विद्यार्थियों ने छठ महापर्व की महत्ता पर आधारित नाटक पेश किया। निदेशक, सचिव्र और प्राचार्य ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। मौके पर उमेश मिश्रा, सिद्धेश्वर दुबे, महेंद्र मिश्रा, रमाकांत पांडेय, कृष्णा राम, नागेंद्र प्रसाद, प्रकाश दुबे, अनीता वर्मा, सृष्टि प्रभात, रोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.