गढ़वा, नवम्बर 9 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सोमवार को कोयल नदी के मेला घाट, पंपुकल घाट, बैलगाड़ी घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, स्वच्छता, श्रद्धालुओं के बैठने और आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने स्वच्छता प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा को सभी छठ घाटों की समुचित साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु नदी घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं। यह भी पढ़ें- Purnia News: छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज, ईओ ने ...