Garhwa News: छज्जे से सामान उतार रही महिला को गोह ने काटा
गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: गढ़वा। कांडी थाना क्षेत्र के राजाघटहुआं गांव निवासी तुलसी पासवान की पत्नी 27 वर्षीया पुष्पा देवी को घर में सामान उतारने के दौरान गोह ने दायें हाथ में काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। चिकित्सक ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार, पुष्पा अपने घर के कमरे के छज्जे पर रखे सामान को उतार रही थी। उसी दौरान छज्जे पर छिपे गोह ने उसके दायें हाथ में काट लिया। गोह के काटने के बाद महिला को परेशानी होने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.