Garhwa News: चोरी की भेड़-बकरियों के मामले में प्रयागराज के तीन आरोपित गिरफ्तार
गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: कांडी। थाना क्षेत्र के राजा घटहुआ गांव के समीप जंगल में तिरपाल लगाकर रह रहे तीन लोगों को पुलिस ने चोरी की भेड़-बकरियों के मामले में गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार बकरियां और 16 भेड़ बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद हैदर, 55 वर्षीय फरजान और 30 वर्षीया सोनिया जाट के रूप में हुई है। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद कांडी थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.