गढ़वा, सितम्बर 27 -- Garhwa News: गढ़वा। शहर के चिनिया मोड़ के समीप शनिवार की शाम दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव निवासी अवधेश कुमार उतरामा के पुत्र अभय कुमार उतरामा के रूप में हुई है। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अभय शनिवार को मोटरसाइकिल से किसी काम से गढ़वा आया था। इसी दौरान चिनिया मोड़ के समीप एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अभय सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बताया गया कि दुर्घटना के बाद दूसरा मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अभय को उठाकर सदर अस्पताल में भर्त...