Garhwa News: चारपाई पर सो रही महिला को करैत सांप ने डंसा
गढ़वा, जुलाई 5 -- Garhwa News: गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के लवाही गांव में करैत सांप ने एक महिला को डंस लिया। सर्पदंश पीड़िता रमता देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रमता शनिवार रात अपने घर में चारपाई पर सो रही थी। उसी दौरान करैत सांप चारपाई पर चढ़ उसे डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिए मेराल सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, तब परिजनों ने सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मारंगमरचा में सर्पदंश से वृद्धा की मौत यह भी पढ़ें- घास काट रही महिला को सांप ने डसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.