गढ़वा, सितम्बर 20 -- Garhwa News: गढ़वा। रंका थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव में रविवार को चलती मोटरसाइकिल से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल 29 वर्षीया लक्ष्मी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रंका थाना क्षेत्र के शेराशाम गांव निवासी अशांत भुइयां अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और तीन बच्चों को एक ही मोटरसाइकिल पर बैठाकर शेराशाम से अपने ससुराल खरडीहा गांव जा रहा था। उसी दौरान खरडीहा गांव में पुल के समीप चलती मोटरसाइकिल में पीछे बैठी लक्ष्मी अचानक गिर गई। घटना में उसके सिर में चोट लगी है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...