गढ़वा, अक्टूबर 30 -- Garhwa News: गढ़वा, हिटी। अर्नब चक्रवात के प्रभाव से पिछले 48 घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश और तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पककर तैयार धान की फसल खेतों में गिरने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। मानसून की बेरुखी के कारण पहले ही जिले में लक्ष्य के मुकाबले कम धान की रोपनी हुई थी। जिले में 56,400 हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध महज 49,620 हेक्टेयर में धान की रोपनी हो सकी थी। अब बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। जिलांतर्गत सोन और कोयल नदी के तटीय क्षेत्र वाले कांडी प्रखंड में बारिश और तेज हवा से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। सोनपुरा, बरवाडीह, बुनियाद बीघा, भीलमा, सरकोनी, पतिला, अमडीहा, लामारी कला, घोड़ादाग, च...