गढ़वा, जुलाई 15 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल क्षेत्र के पल्स टू उच्च विद्यालय चुतरू तक सड़क को लेकर चल रही समस्या का समाधान नहीं हुआ है। आलम यह है कि रैयती जमीन पर बने रास्ते की घेराबंदी करने के बाद बचे हिस्से से होकर विद्यार्थियों ने आवाजाही की। मालूम हो कि मंगलवार को रास्ते की घेराबंदी से आक्रोशित विद्यार्थियों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम करते हुए विरोध जताया था। सूचना पर पहुंचे एसडीओ मो परवेज के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने जाम हटाया था। उधर स्कूल जाने वाले कई बच्चे जाम के दौरान एसडीओ की ओर से सुझाए गये रास्ते से होकर स्कूल गये। यह भी पढ़ें- Banda News: सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन, डीएम से गुहार अभिभावकों ने कहा कि संबंधित जमीन को रैयती जमीन का दावा करने वाले परिवार के लोगों ने भूमि दान...