गढ़वा, अगस्त 27 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा व अनुमंडल पदाधिकारी,नगरऊंटारी के निर्देश पर रक्षाबंधन, दीपावली और अन्य त्योहारों को लेकर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएस सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी किरण हेम्ब्रम व कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत श्रीबंशीधर नगर राजकमल ने गुरुवार को श्रीबंशीधर नगर की विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में घटिया मिठाइयों के कारोबार का खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से 220 किग्रा घटिया मिठाइयाँ जब्त कर नष्ट कर दिया गया। उसके अलावा दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। अधिकारियों ने मेन रोड स्थित खप्पर बाबा स्वीट्स, पूर्णानगर स्थित शिवम् स्वीट्स, न्यू शिवम् स्वीट्स का कारखना व होटल, खप्पर बाबा स्वीट्स कारखाना, चेचरिया स्थित ...