Garhwa News: ग्रामीणों की मांग पर कजरी और बांकी नदी पर पुल निर्माण के लिए लिए हुआ स्थल जांच
गढ़वा, जुलाई 31 -- Garhwa News: रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड की टंडवा पंचायत स्थित बछियाखाड़ टोला में कजरी और बांकी नदी पर पुल निर्माण को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, गढ़वा की टीम ने स्थल निरीक्षण किया। सहायक अभियंता कृष्ण कुमार पंडित, कनीय अभियंता अंकेश कुमार एवं अनुज कुमार ने स्थल और पहुंच पथ का जायजा लिया। विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर विधायक अनंत प्रताप देव ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। उस दौरान ग्रामीणों ने विभागीय टीम और प्रतिनिधियों को बताया कि बरसात में कजरी और बांकी नदी का जलस्तर बढ़ने पर बछियाखाड़ टोला टापू में तब्दील हो जाता है। उससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। पूर्व में निर्मित ह्यूम पाइप की कच्ची पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीण फिलहाल बांस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.