Garhwa News: गोदाम से 60 बोरा चावल की चोरी
गढ़वा, जुलाई 26 -- Garhwa News: रंका। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित गोदाम में रखे सरकारी चावल का 60 बोरा चावल शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी कर लिया। शनिवार को एमओ मिथिलिश यादव ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है। मिथिलेश ने बताया कि चावल अधिक आने से दूसरे गोदाम में रखा गया था। उसमें से 60 बोरा चावल शुक्रवार रात गोदाम का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। गोदाम आने पर चालक ने देखा कि ताला टूटा हुआ है। उसी सूचना उन्हें दी गई। थाना प्रभारी रवि केशरी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.