Garhwa News: गैस संकट से जूझ रहे सरकारी विद्यालय, बैतरी में लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा एमडीएम
गढ़वा, जुलाई 30 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैतरी में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) व्यवस्था गैस संकट के कारण प्रभावित होती नजर आ रही है। पिछले दो-तीन माह से पर्याप्त मात्रा में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यालय के रसोइयों को लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बंद कमरे में जलते चूल्हे से निकलने वाले धुएं और तेज ताप के कारण रसोइयों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रसोइयों ने बताया कि बंद कमरे में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने से पूरा कमरा धुएं से भर जाता है। उससे आंखों में तेज जलन, लगातार आंसू आने और सांस लेने में परेशानी होती है। लंबे समय तक ऐसी परिस्थितियों में काम करने से उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.