गढ़वा, नवम्बर 5 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित डंडई बाजार में यातायात व्यवस्था की समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है। मुख्य बाजार से सटे बड़े रकबे में गैरमजरुआ जमीन खाली पड़ी है, उसके बावजूद ऑटो चालकों के लिए स्थायी पड़ाव की व्यवस्था नहीं की गई है। नतीजतन ऑटो चालक मुख्य सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाते और उतारते हैं। उससे बाजार क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर प्रत्येक बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट के दिन यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। साप्ताहिक हाट में डंडई के अलावा आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ऑटो पहुंचते हैं। ऑटो चालक सड़क के बीचोंबीच वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाते हैं। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोगों का आवागमन भी ब...