गढ़वा, जुलाई 11 -- Garhwa News: गेरुआसोती बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समिति के मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गेरुआसोती बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समिति (एमपीसीएस/पैक्स) के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। पैक्स के 65 सदस्यों ने शुक्रवार को उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा को आवेदन सौंपकर मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप लगा चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सदस्यों का कहना है कि गेरुआसोती पैक्स में कुल 160 सदस्य हैं, लेकिन चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में केवल 95 सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। आरोप है कि शेष 65 सदस्यों के नाम बिना किसी वैधानिक कारण के सूची से हटा दिए गए, जबकि सभी के पास सदस्यता की रसीद उपलब्ध है।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पैक्स अध्यक्ष ने विभाग...