गढ़वा, जुलाई 29 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को व्यास जयंती सह गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में मां शारदे, ओम, भारत माता एवं महर्षि वेदव्यास के चित्र पर समिति अध्यक्ष जोखू प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, सहसचिव चंदन कुमार और प्रधानाचार्य रविकांत पाठक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उक्त अवसर पर कक्षा अष्टम की अर्पणा कुमारी, कक्षा नवम की दिव्या कुमारी एवं नेहा कुमारी तथा कक्षा दशम की श्रेया पांडेय ने महर्षि वेदव्यास के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान तथा गुरु के महत्व पर विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा व वेदव्यास की जयंती प्रधानाचार्य रविकांत ...