Garhwa News: गुमशुदगी का मामला दर्ज
गढ़वा, जुलाई 14 -- Garhwa News: भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के ढेकुलिया गांव निवासी कुश कुमार दास शनिवार शाम से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी को लेकर पत्नी सुषमा देवी ने भवनाथपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। मामले को लेकर परिजन काफी चिंतित हैं और लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। आवेदन में सुषमा ने बताया है कि शनिवार सुबह उनका पति घर से काम करने निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस की शरण ली। परिजनों के अनुसार कुश को आखिरी बार श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के दहेड़िया गांव निवासी महिला मजदूर बसंती कुंवर के साथ शनिवार शाम देखा गया था। उसके बाद से कुश के बारे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.