गढ़वा, अगस्त 10 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सबकी योजना, सबका विकास अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सहायक दल के सदस्यों का दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। पंचायत सचिवालय खरौंधी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ गौतम कुमार लकड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर बीडीओ ने कहा कि गांव के विकास की योजना गांव के लोगों की जरूरत और प्राथमिकता को ध्यान में रखकर तैयार होनी चाहिए। सबकी योजना, सबका विकास अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की भागीदारी से पंचायतों की वास्तविक जरूरतों को चिन्हित कर बेहतर विकास योजनाएं तैयार करना है। उन्होंने प्रशिक्षण में मिली जानकारी को पंचायत स्तर तक पहुंचाने और ग्रामसभा के माध्यम से योजनाओं के चयन में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्च...