गढ़वा, अक्टूबर 2 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सचिवालयों में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ ग्रामसभा आयोजित की गई। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद ग्रामसभा में पंचायत क्षेत्र की समस्याओं, जरूरतों और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। ग्राम सभा में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मुखिया सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत कर्मियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों से पंचायत क्षेत्र में जरूरी विकास कार्यों और व्यक्तिगत जरूरतों से जुड़े प्रस्ताव भी लिए गए। यह भी पढ़ें- Gridih News: चपुआडीह व मधवाडीह में विशेष ग्राम सभा ग्रामीणों ने आवा...