Garhwa News: गांधी जयंती पर दौड़े डीएवी के विद्यार्थी, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
गढ़वा, अक्टूबर 2 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया के विद्यार्थियों ने दौड़ लगा स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यालय की ओर से आयोजित रन फॉर डीएवी में विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उत्साह के साथ शामिल हुए। नवादा मोड़ से टाउन हॉल मैदान तक आयोजित दौड़ में प्रतिभागियों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। दौड़ का शुभारंभ नवादा मोड़ स्थित स्थित एक मैरेज हॉल से शुरू हुई। विद्यालय के प्राचार्य एके मंडल ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ टाउन हॉल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। उसके बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलू लोहार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.