गढ़वा, अगस्त 17 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिलेवासियों को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि गढ़वा की धरती के वीर सपूतों ने भी देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। भगवान बिरसा मुंडा और शहीद नीलांबर-पीतांबर की पावन धरती से उन्होंने जिलेवासियों को जोहार करते हुए विकास की उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने जिलेवासियों से तीन महत्वपूर्ण संकल्प लेने की अपील की। उनमें शिक्षित गढ़वा, विकसित गढ़वा, नशा और अपराध मुक्त गढ़वा और ग्रीन गढ़वा, क्लीन गढ़वा शामिल है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में ...