गढ़वा, अक्टूबर 8 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गटीयरवा में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान लगाए गए आरोपों की गुरुवार को जांच की गई। जिला कार्यालय के निर्देश पर गठित जांच टीम ने विद्यालय पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की। टीम में सोशल ऑडिट के चीफ सुनील तिवारी और बीपीओ बिपिन बिहारी गुप्ता शामिल थे। बताया गया कि चार अगस्त को विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण कराया गया था। उसके बाद प्रखंड संसाधन केंद्र खरौंधी में प्रमुख की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई थी। जनसुनवाई के दौरान ज्यूरी सदस्यों ने विद्यालय से संबंधित कई आरोप लगाए थे। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जिला कार्यालय ने जांच टीम गठित कर मामले की जांच का निर्देश दिया। गुरुवार को टीम ने विद्यालय पहुंचकर आरोपों से जुड़े बिंदुओं की जांच की। सोशल ऑडिट के चीफ सु...