गढ़वा, सितम्बर 12 -- Garhwa News: मुरहू, प्रतिनिधि। संत जॉन मैदान, मुरहू में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को रंगारंग समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों के अंडर-17 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने दौड़, कूद और विभिन्न टीम खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की खास बात खेल के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश रहा। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नशामुक्ति, डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन और सड़क सुरक्षा पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं की प्रस्तुति को शिक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा। एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के अलावा बालकों की 110 मीटर और बालिकाओं की 100 मीटर बाधा द...