गढ़वा, अक्टूबर 22 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में किसानों को वैज्ञानिक औएर टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को चिरौंजिया पंचायत भवन में खेत बचाओ अभियान की शुरुआत की गई। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), जिला कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग तथा आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। उससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन केवीके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान महेश चंद्र जेराई, जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी ने की। यह भी पढ़ें- 'खेत बचाओ अभियान' से जमीन के उर्वरा शक्ति बचाने पर जोर केवीके के वरीय वैज्ञा...